फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगस्टर दिलप्रीत से पूछताछ में खुलासे

विज्ञापन
विज्ञापन
रिंदा पांच साल पहले बब्बर खालसा के आतंकियों के संपर्क में आया था
विज्ञापन

फरीदकोट जेल में हुई थी मुलाकात, बाद में मुहैया करवाया था पाकिस्तानी सिम
दो बार पाकिस्तान कॉल की थी, लेकिन बात नहीं चढ़ पाई थी सिरे
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। गैंगस्टर दिलप्रीत का साथी हरविंदर सिंह रिंदा करीब पांच साल पहले ही बब्बर खालसा के आतंकियों के संपर्क में आ गया था। यह बात गैंगस्टर से पुलिस पूछताछ में सामने आई है। पता चला है कि जब गैंगस्टर रिंदा फरीदकोट की जेल में बंद था। उसी जेल में खालिस्तानी बैकग्राउंड रखने वाले कुछ लोग भी बंद थे। उन्होंने ही उसे बब्बर खालसा के लोगों से जोड़ने की कोशिश की थी। इतना ही नहीं रिंदा जब जेल से बाहर आया गया तो उक्त लोगों ने उसे पाकिस्तानी सिम भी मुहैया करवाया था। इसके बाद उसने पाकिस्तान में बैठे बधावा सिंह से दो बार संपर्क करने की कोशिश की थी, लेकिन बाद में उसने कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई थी।
दूसरी ओर पूछताछ में दिलप्रीत ने बताया कि वह उक्त लोगों से जुड़ना नहीं चाहता था। उसने रिंदा को भी समझाया था कि वह उनसे संपर्क में न रहे। दिलप्रीत ने पूछताछ में बताया कि रिंदा पैसे के लिए कुछ भी कर सकता था। हालांकि दिलप्रीत ने साफ किया था कि वह बिजनेसमैन से रंगदारी के पैसे वसूलेगा। दूसरी ओर पता चला है कि पुलिस दिलप्रीत के संपर्क में चल रहे दो सिंगरों से भी पूछताछ की तैयारी में है। जल्द ही उक्त लोगों को समन भेजकर बुलाया जा सकता है। एसएसपी कुलदीप सिंह चहल का कहना है कि मामले की जांच रही है। जो भी उन्हें जानकारियां मिल रही हैं, उन सबकी पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिलप्रीत के लिए पाकिस्तान से आई हेरोइन
पुलिस के मुताबिक दिलप्रीत जनवरी से हेरोइन सेवन कर रहा था। पुलिस को संदेह है कि दिलप्रीत को पनाह देने वाली महिलाओं के घर से बरामद उच्च गुणवत्ता वाली हेरोइन भी पाकिस्तान से आई हो सकती है। क्योंकि वह काफी बढ़िया क्वालिटी की थी। इतना ही नहीं दिलप्रीत ने इसे पंजाब और हरियाणा के विभिन्न हिस्सों में अधिक कीमतों में बेचा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें