फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी, ससुर समेत पांच लोगों पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मारपीट मामले में पत्नी, ससुर समेत पांच पर केस दर्ज
विज्ञापन

लालड़ू। लैहली पुलिस ने एक युवक के बयान पर पत्नी, ससुर सहित पांच लोगों के खिलाफ मारपीट के आरोप में मामला दर्ज किया है। लैहली चौकी इंचार्ज सब इंसपेक्टर फुलचंद ने बताया कि अमर सिंह पुत्र वरिंद्र निवासी मंझोला, यूपी दप्पर टोल प्लाजा के निकट एक बाग में रहता है। वहीं पर जूस की रेहड़ी लगाता है। उसने शिकायत दी कि उसकी पत्नी सरोज, ससुर रामदास, सुरेश पुत्र नरेंद्र, संजय पुत्र बीरबल, कृष्णबाली पर आरोप लगाया कि दप्पर टोल प्लाजा के निकट उसके साथ मारपीट की है। पुलिस ने अमर सिंह के बयान पर उसकी पत्नी, ससुर सहित पांच लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा-341, 323, 324, 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि ससुराल परिवार ने पिछले दिनों डेराबस्सी थाने में अमर सिंह के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कराया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें