सीटीयू बस की चपेट में आने से आटो चालक जख्मी
खरड़। खरड़-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क हादसे में एक आटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस के अनुसार, मनप्रीत सिंह निवासी गांव शाहीमाजरा आटो लेकर खरड़ से मोहाली की ओर जा रहा था। उसने मिनर्वा अकादमी के पास तेज रफ्तार में उसने आटो को अचानक मोड़ दिया। इस कारण पीछे से आ रही सीटीयू की बस ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। गंभीर रूप से घायल ऑटो चालक मनप्रीत सिंह को सरकारी अस्पताल खरड़ में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।