फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी दिलाने के नाम चार लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
नौकरी दिलाने के नाम चार पर लाख की ठगी
विज्ञापन

मोहाली। गृह मंत्रालय और पंजाब शिक्षा विभाग के बाद अब वाटर सप्लाई एंड सैनिटेशन विभाग में चार लाख की ठगी का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने हरजोत निवासी सेक्टर-91 को गिरफ्तार किया है। आरोपी को शुक्रवार को अदालत में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। इस संबधी खरड़ निवासी विधु आहुजा ने पुलिस को शिकायत दी थी। उन्होंने बताया कि आरोपी से उनकी जान पहचान थी। आरोपी ने उन्हें विश्वास दिलाया कि सरकारी विभागों में अच्छी जान-पहचान है। वह कोई भी काम करवा सकता है। इसके बाद उन्होंने आरोपी से पत्नी को सरकारी नौकरी लगवाने के लिए कहा। इसके बाद उन्होंने आरोपी को करीब चार लाख का भुगतान कर दिया, लेकिन आरोपी ने उसे न तो नौकरी दिलाई और न पैसे लौटाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें