प्राइवेट बस ने स्कॉर्पियो में मारी टक्कर, शीशे टूटे
स्थिति गंभीर होने पर पुलिस ने दोनों गाड़ियों को कब्जे में लिया
कुराली।
रूपनगर मार्ग पर बस स्टैंड चौक के समीप एक प्राइवेट बस चालक ने आगे निकलने के दौरान गलत साइड से निकलने के दौरान स्कॉर्पियो में टक्कर मार दी। इस कारण बस चालक और स्कॉर्पियो चालक के बीच बहस हुई। इस दौरान दोनों के बीच हाथापाई की नौबत आ गई। गंभीर स्थिति को देखते हुए पुलिस को मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर थाने ले गई। यह हादसा सोमवार देर शाम उस समय हुआ जब रूपनगर मार्ग की ओर से आ रही निजी बस पेट्रोल पंप के रास्ते पर एक स्कॉर्पियो से आगे निकालने की कोशिश की। टक्कर लगने के बाद स्कॉर्पियो के शीशे टूट गए। स्कॉर्पियो चालक मलकीत सिंह भागोमाजरा ने बताया कि उन्होंने बस चालक को गलत साइड से बस निकालने के लिए मना किया, इसके बावजूद उनकी गाड़ी में साइड मार दी। इससे काफी नुकसान हो गया। बस चालक गुरप्रीत सिंह ने स्कॉर्पियो में सवार लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया। उसने कहा कि एसयूवी सवारों ने उसके बस का शीशा तोड़ा है।