फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस स्टैंड से कार समेत तीन हेरोइन तस्कर दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
- एसटीएफ ने गुप्त सूचना के आधार पर दी थी दबिश
- आरोपियों के एसटीएफ के फेज-चार थाने में दर्ज हुआ केस
- आरोपियों का है आपराधिक रिकॉर्ड, रविवार तक भेेजे रिमांड पर

अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। स्पेशल टास्क फोर्स एसटीएफ ने दाऊं बस स्टैंड से एक कार समेत तीन नशा तस्करों को काबू करने में सफलता हासिल की। आरोपियों से पचास ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। आरोपियों की पहचान गुरजंट सिंह उर्फ जोगी निवासी सिधपुर कला थाना खमानू जिला फतेहगढ़ साहिब हाल निवासी वालिया कालोनी सामने बेदी फास्ट फूड रत्नहेड्ी खन्ना, सतीश कुमार व मनप्रीत सिंह निवासी गांव संघोल खमाणू जिला फतेहगढ़ साहिब के रूप में हुई है। एसटीएफ के एसपी राजिंदर सिंह सोहल ने इसकी पुष्टि की। आरोपियों को एसटीएफ ने जिला अदालत में पेश किया। अदालत ने तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

ऐसे दबोचे एसटीएफ ने तस्कर
जानकारी के मुताबिक एसटीएफ को सूचना मिली थी कि आरोपी हेरोइन की सप्लाई करने के लिए आ रहे हैं। इस दौरान एसटीएफ के एएसआई अवतार सिंह की टीम गांव दाऊं बस स्टैंड पर पहुंच गई। इसी बीच टीम की नजर कार पर पड़ी। इसी दौरान जब कार में सवार युवकों की तलाशी ली गई तो तीनों से हेरोइन बरामद हुई। इसके बाद एसटीएफ ने कार व हेरोइन तस्करों को गिर तार कर लिया है। पुलिस अब उनका नेटवर्क तलाशने में जुट गई है।
विज्ञापन


छह सात महीने से जुटे थे इस कारोबार में
आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वह छह सात महीनों से हेरोइन तस्करी के काम में लगे हुए थे। वह हमेशा सस्ते रेटों हेरोइन लेकर आते थे। इसके बाद अपने जानकारों को मंहगे रेटों पर सप्लाई करते थे।

यह है आरोपियों का इतिहास
इस मौके एसटीएफ ने बताया कि आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। आरोपी सतीश कुमार पर मार्च 2016 में इमीग्रेशन एक्ट 1946 के अधीन थाना चाणक्यपुरी एयरपोर्ट दिल्ली में मुकदमा दर्ज है। वहीं, गुरजंट सिंह के खिलाफ साल 2015 में जिला लुधियाना में लड़ाई झगड़े का मुकदमा दर्ज है। जबकि 2016 जिला लुधियाना में आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज है। मनप्रीत पर 2006 में डकैती लूट के दो मुकदमे दर्ज है। जबकि लड़ाई झगड़े के दो मामले मोहाली और फतेहगढ़ साहिब में दर्ज है।
विज्ञापन

एसटीएफ इन दिनों काफी सक्रिय हो गई है। एक के बाद एक आरोपी एसटीएफ द्वारा दबोचे जा रहे हैं। पहले एक हरियाणा के इंजीनियर व प्रॉपर्टी कारोबारी को दबोच था। उसके बाद मोहाली जिले के भाई बहन को पकड़ा गया था। इसके बाद अब यह तीसरी गिरफ्तारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें