जनता कालोनी में आग लगने से हड़कंप
नयागांव। नयागांव में शुक्रवार रात साढ़े दस बजे के करीब जनता कालोनी स्थित एक घर में आग लगने से लोगों में हड़कंप मंच गया। जब घर में आग लगी। उस समय घर पर कोई नहीं था। पीड़ित कुलदीप को उस समय पता चला, जब वह सिंघा देवी में अपनी बहन के घर से वापस लौटे। इसके बाद इलाके के लोग इकट्ठा हो गए। आग किस तरह से लगी इस बारे में अभी कुछ पता नहीं चल पाया है। पीड़ित ने बताया कि एक महीने पहले ही उन्होंने बुलेट खरीदा था, जिसको भी आग से नुकसान पहुंचा है। पीड़ित ने बताया कि आग लगने से कितना नुकसान हुआ। इस बारे में अभी कुछ अंदेशा नहीं है। फिलहाल इस बारे पुलिस को सूचित कर दिया गया है।