नाबालिग लड़के के साथ किया कुकर्म
खरड़। एक नाबालिग लड़के के साथ गांव के ही तीन नाबालिग लड़कों ने कुकर्म किया। सरकारी अस्पताल खरड़ में उपचाराधीन बच्चे की मां ने बताया कि वह मेहनत मजदूरी करती है। उसने बताया कि वह हर रोज की तरह अपने काम पर गई हुई थी और शाम को जब वह घर वापिस आई तो उसके पांचवीं कक्षा में पढ़ रहे बच्चे ने रोते हुये बताया कि गांव के ही तीन लड़कों ने उसके साथ बुरी तरह मारपीट की और फिर तीनों ने बारी-बारी उसके साथ कुकर्म किया। बच्चे की मां ने बताया कि वह बच्चे की हालत देख कर तुरंत उसे सरकारी अस्पताल ले गई और पुलिस को घटना की सूचना दी। बच्चे की मां ने इस घटना को अंजाम देने वाले लड़कों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। मजात पुलिस चौंकी के इंचार्ज एएसआई निधान सिंह ने कहा कि इस संबंधी उन्हें शिकायत मिली है और पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है।