फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौजवान की मारपीट करने के आरोप में दस नौजवानों के रख़लाफ़ केस दर्ज, पांच नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक से मारपीट, दस के खिलाफ केस दर्ज, पांच नामजद
विज्ञापन

गांव परागपुर में माहौल हुआ तनावपूर्ण
गांव वासियों ने पुलिस स्टेशन व कांग्रेसी नेता की गाड़ी को घेरा
अमर उजाला ब्यूरो
डेराबस्सी।
गांव परागपुर निवासी एक युवक से कुछ नौजवानों ने मारपीट की, जिसमें पीड़ित गंभीर जख्मी हो गया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने जख्मी युवक के बयान पर दस लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जिसमें पांच नामजद हैं। युवकों के बीच मारपीट के बाद गांव में माहौल तनावपूर्ण बना रहा। गांव वासियों ने पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए थाने का घेराव किया और पुलिस पर राजनीतिक दबाव में कार्रवाई न करने का आरोप लगाया। पुलिस स्टेशन के बाहर माहौल उस समय पर तनावपूर्ण हो गया, जब एक कांग्रेसी नेता की कार को गांव वासियों ने घेर लिया। गांव वालों ने आरोप लगाया कि मारपीट करने वाला नौजवान कांग्रेसी नेता के काफिले में था। पुलिस ने बड़ी मुश्किल से कांग्रेसी नेता के काफिले को बाहर निकाला।
विज्ञापन

जांच अधिकारी नरिंदर कुमार ने बताया कि जख्मी इंद्रजीत सिंह पुत्र जसबीर सिंह निवासी गांव पगरापुर ने अपने बयान में बताया कि वीरवार शाम वह गांव डेरा जगाधरी में किसी काम से आया था। इस दौरान उसे अकेला देखकर गांव परागपुर और अन्य युवकों ने उसे घेर लिया और मारपीट की। जख्मी को डेराबस्सी के सरकारी अस्पताल में दाखिल कराया गया। वहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चंडीगढ़ के सेक्टर-32 अस्पताल में रेफर कर दिया। पुलिस ने जख्मी युवक के बयान पर सतविंदर सिंह, दलेर सिंह, जसकरन सिंह सभी निवासी गांव परागपुर लड्डू निवासी गांव धनौनी, धर्मेंद्र सिंह वासी गांव ककराली और पांच अज्ञात के खिलाफ अलग अलग धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। जख्मी युवक के चाचा मितरपाल सिंह, मेजर सिंह, काका सिंह, इंद्रजीत सिंह, नसीब सिंह, गुरमुख सिंह समेत दूसरे रिश्तेदारों ने रोष जताते हुए कहा कि वह वीरवार रात शिकायत लेकर पुलिस स्टेशन आए थे, लेकिन पुलिस ने सुनवाई नहीं की। थाना प्रमुख महेंदर सिंह ने बताया कि जख्मी के बयान दर्ज करने के बाद ही कार्रवाई करनी थी। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को पुलिस ने बयान लेने बाद में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें