फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के ताले तोड़ कर लाखों रुपए के गहने व नगदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
घर के ताले तोड़ गहने और नकदी ले गए चोर
विज्ञापन

वारदात के समय घर था खाली, मकान मालिक परिवार समेत गया था दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो
डेराबस्सी।
गांव गुलाबगढ़ में बाग कालोनी के एक बंद पड़े घर को चोरों ने निशाना बनाया। चोर घर के ताले तोड़कर लाखों के गहने और हजारों की नकदी ले गए। इस वारदात की शिकायत पुलिस को दे दी गई है।
विज्ञापन

मकान मालिक ओंकार प्रसाद गोस्वामी उर्फ गिरी ने बताया कि वह कॉलेज कॉलोनी में करियाना की दुकान करते हैं। दो दिन पहले वह घर को ताला लगाकर अपने बच्चों के साथ दिल्ली किसी समारोह में शामिल होने गए थे। शनिवार रात करीब 10 बजे जब वह आए तो देखा कि घर के मेन गेट का ताला टूटा हुआ है और अंदर सामान बिखरा पड़ा है। शिकायतकर्ता के अनुसार चोरों ने घर की अलमारी को डुप्लीकेट चाबी से खोला और उससे करीब दो लाख के गहने और 70 हजार की नकदी ले गए। इसके अलावा घर से बैंक के पेपर, एटीएम कार्ड व अन्य सामान भी गायब हैं। उन्होंने बताया कि चोरों ने घर के हर कोने को पूरी तरह खंगाला, जो कीमती सामान उनके हाथ लगा वह ले गए। इस घटना की सुचना उन्होंने पुलिस को दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें