रोहतक के ध्यानार्थ
लाल बत्ती पर कार को बस ने मारी टक्कर
जीरकपुर। पीरमुछल्ला क्षेत्र के एक निवासी की शिकायत पर पुलिस ने हरियाणा रोडवेज चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने बस चालक को टक्कर मारकर उसकी कार को क्षतिग्रस्त करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। सुखविंदर सिंह निवासी बॉलीवुड हाइट पीरमुछल्ला ने बताया कि किसी काम से वह अपनी कार में अंबाला की तरफ जा रहे थे। जब वह मैकडोनल्ड लाइट प्वाइंट पर पहुंचे तो लाल बत्ती होने के कारण उन्होंने कार रोक दी। उनके आगे एक बस खड़ी थी। शिकायत के अनुसार, लाइट पर ही हरियाणा रोडवेज की एक बस ने उनकी कार में टक्कर मार दी, जिस कारण कार आगे खड़ी बस से टकरा गई। मौके पर मौजूद लोगों के सहयोग से आरोपी बस चालक को पकड़ कर उसे पुलिस को सौंप दिया। चालक की पहचान सुलजीत सिंह निवासी जसिया जिला रोहतक के तौर पर हुई है।