फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के बरामदे में सो रहे व्यक्ति पर पेट्रोल छिड़क लगाई आग, गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। गांव कंबाला में रविवार दोपहर को घर के बरामदे में सो रहे एक व्यक्ति पर अज्ञात व्यक्ति ने पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी और फरार हो गया। आग से झुलसे व्यक्ति की पहचान सज्जन सिंह के रूप में हुई, जिसे सेक्टर-32 जीएमसीएच में भर्ती करवाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार सज्जन सिंह दोपहर करीब तीन बजे अपने घर के बरामदे में सो रहा था। उस समय उसकी बेटी व पत्नी घर के अंदर थीं। अचानक एक व्यक्ति आया और उस पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी और फरार हो गया। आग लगते ही सज्जन सिंह इधर-उधर भागने लगा। आग जहां उसके कपड़ों को लगी, वहीं फोल्डिंग बेड की प्लास्टिक की पट्टियां भी जलकर उसके शरीर से चिपक गईं। आसपास के लोगों ने किसी तरह आग बुझाई और सूचना तुरंत पुलिस को दी और एंबुलेंस को भी फोन किया। पुलिस की पीसीआर पार्टी तथा सोहाना थाने से जांच अधिकारी मौके पर पहुंचे। घायल को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। पता चला है कि सज्जन सिंह की पहली पत्नी की कुछ समय पहले मौत हो चुकी थी, जिसके बाद उसने दूसरी शादी की थी। उस दूसरी पत्नी के साथ एक बेटी भी है जिनके साथ सज्जन सिंह अपने घर में रह रहा था।
थाना सोहाना के प्रभारी राजेश हस्तीर ने बताया कि गांव कंबाला में सज्जन सिंह को आग लगाने वाले मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें