फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: अंधेरे में होने वाले अपराध पर लगेगी लगाम, स्ट्रीट लाइट के रखरखाव का कंपनी करेगी काम

विज्ञापन
विज्ञापन
अंधेरे में होने वाले अपराध पर लगेगी लगाम, कंपनी देखेगी स्ट्रीट लाइट के रखरखाव का काम
विज्ञापन

गमाडा ने जारी किया टेंडर, खर्च किए जाएंगे 1 करोड़ 37 लाख रुपये
संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। शहर में किसी भी गली या सड़क पर अंधेरा न रहे, इसके लिए गमाडा की ओर से स्ट्रीट लाइट के रखरखाव और मरम्मत के लिए इस वित्त वर्ष में करीब एक करोड़ 37 लाख रुपए खर्च किए जाने हैं। इसके लिए गमाडा ने टेंडर भी जारी कर दिया है। इसके बाद जिस कंपनी को मंजूरी मिलेगी वह स्ट्रीट लाइटों की देखरेख करेगी। इससे शहर में किसी भी इलाके में रात को अंधेरे में होने वाली आपराधिक वारदातों पर भी लगाम लगाई जा सकेगी।

जानकारी के मुताबिक गमाडा की ओर से वित्त वर्ष 2023-2024 के लिए स्ट्रीट लाइट के रखरखाव पर भारी खर्च किया जा रहा है। इसकी वजह शहर में होने वाली आपराधिक वारदातें हैं। अंधेरे का फायदा उठाकर अपराधी वारदातों को अंजाम देते हैं। गमाडा के एक उच्च अधिकारी ने बताया कि पुलिस विभाग की ओर से उनके पास कई बार स्ट्रीट लाइटों को ठीक करने का सुझाव आया था। पुलिस की ओर से भी यही सुझाव दिया गया था कि शहर में जिन जगहों पर रात के समय रोशनी की कमी होती है, वहां पर अपराधी इस तरह की वारदातों को अंजाम देते हैं। गमाड़ा की ओर से इस काम के लिए एक निजी कंपनी को ठेका दिया जा रहा है। यह कंपनी पूरे एक साल तक जहां पर जरूरत होगी। वहां पर नई लाइटें लगाई जाएंगी। साथ ही पुरानी लाइटों की मरम्मत और देखरेख का काम भी इसी कंपनी की ओर से किया जाएगा।
विज्ञापन

लोगों की शिकायत आई तो कंपनी पर लगेगा जुर्माना
अगर कंपनी को ठेका देने के बाद गमाड़ा को लोगों की ओर से स्ट्रीट लाइट बंद रहने संबंधी शिकायत मिलती है तो गमाड़ा कंपनी पर शिकायतों के आधार पर जुर्माना भी लगाएगा। इसकी वजह है कि कंपनी ठेका लेने के बाद सही तरीके से काम करें।
विज्ञापन

बता दें कि न्यू चंडीगढ़ में कुछ दिनों पहले रात को कार चोरी की वारदातें हुई थीं। लोगों का कहना है कि इलाके में चोरी की वारदातें बढ़ने के पीछे सबसे बड़ा कारण यह है कि इस रोड पर अब तक स्ट्रीट लाइट नहीं चल पाई हैं। इस बारे में गमाडा के अफसरों से बात की तो उन्होंने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि इस रोड पर लाइट लगने में देरी का कारण यह है कि वहां पर बिजली का कनेक्शन तीन जगह (खरड़, मोहाली और मुल्लांपुर) से लेना है। इस कागजी कार्रवाई में देरी के चलते वहां पर स्ट्रीट लाइट नहीं चल पाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें