फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: रायपुररानी के नटवाल खेल स्टेडियम में क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
रायपुररानी। नटवाल खेल स्टेडियम में खेले जा रहे क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे दिन सोमवार को स्थानीय जिला परिषद सदस्य बहादुर राणा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने फीता काटकर क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ करवाया। टूर्नामेंट के आयोजक राजीव कुमार ने बताया कि इस क्रिकेट टूर्नामेंट में क्षेत्र की करीब 42 गांवों की टीमों ने हिस्सा लिया है। इनमें से अलग-अलग ग्रुपों में खेलकर लगातार जीत हासिल करने वाली टीमें फाइनल राउंड में पहुंचेंगी। इसके बाद खानुपर की टीम को हराकर रायपुररानी की टीम ने टूर्नामेंट पर कब्जा कर लिया और 21 हजार रुपये का इनाम प्राप्त किया।वहीं, जिला पार्षद ने बताया कि आयोजकों की ओर से क्रिकेट टूर्नामेंट अनुशासित ढंग से आयोजित किया गया है, सोमवार को पहला मैच बागवाला और खानपुर ब्राह्मणा गांव की टीमों में हुआ। इनमें गांव बागवाला की टीम विजयी रही और अगले राउंड में पहुंची। उन्होंने बताया कि आयोजकों ने सभी खेल बंदोबस्त किए हुए हैं और वे अपने क्षेत्र के युवाओं से आह्वान करते हैं कि सभी युवा खेल प्रतियोगिताओं में जरूर भाग लें, ताकि युवा शारीरिक एवं मानसिक रूप से मजबूत बने रहें। वह खेलों में भाग लेंगे तो नशे और अपराध की और नहीं बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि स्वस्थ युवा वर्ग ही एक सभ्य समाज का निर्माण कर सकता है। हमारे क्षेत्र के अधिकतर युवा इसी खेल मैदान में अभ्यास कर भारतीय सेना में भी सेवा दे रहें है जो कि क्षेत्र के लिए गर्व की बात है, जिला पार्षद ने सभी खिलाड़ियों से मिलकर उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामना दी और भविष्य में सभी खिलाड़ियों को हर प्रकार की मदद का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें