फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तनाव को दूर और हौसले को बुलंद रखती है क्रिएटिविटी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। आपकी रचनात्मकता ही आपके हौसले को बुलंद रखेगी। इसलिए दिमाग को खाली न रखें और उसे कहीं न कहीं बिजी रखें वरना तनाव में आ सकते हैं। यह कहना है ट्राइसिटी के कलाकारों का। कोरोना के चलते बेशक ये न तो थियेटर तक पहुंच सके न ही किसी एक्टिविटी में भाग ले पाए। लेकिन इन्होंने अपने क्रिएटिविटी को जारी रखा। घर पर रहकर किसी ने शॉर्ट मूवी तो किसी ने स्क्रिप्ट लिख डाली।
विज्ञापन

क्या कहते हैं कलाकार
चंडीगढ़ के रिंकू जैन ने कहा कि अभी थियेटर नहीं खुले हैं, लेकिन मैं और मेरी पत्नी घर में ही रिहर्सल कर रहे हैं। इससे जहां मन को शांति मिलता है वहीं एक्सरसाइज भी हो जाती है।
थियेटर कलाकार मुकेश शर्मा ने कहा कि ड्यूटी में वक्त कट जाता है। मैं थियेटर से जुड़ा हूं। इस वजह से कुछ न कुछ नया करते रहता हूं। लॉकडाउन के दौरान कई नावेल पढ़ डाले।
विज्ञापन

थियेटर कलाकार राजू वैद्य ने कहा कि मेरा अपना थियेटर ग्रुप है। लॉकडाउन के दौरान ग्रुप के सभी सदस्य मुंशी प्रेमचंद की कहानियों को पढ़ रहे थे। वास्तव में क्रिएटिविटी के माध्यम से ही हौसला बुलंद रखा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें