फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: टैक्स चोरी और अवैध शराब से जुड़े लोगों पर कसा जाएगा शिकंजा

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। टैक्स चोरी करने वालों और अवैध शराब के कारोबार के साथ जुड़े लोगों पर अब शिकंजा कसा जा सकेगा। पंजाब के वित्त, योजना बंदी, आबकारी और कराधान मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि पंजाब सरकार ने आबकारी और कराधान विभाग की स्टेट इंटेलिजेंस और प्रिवेंटिव यूनिट और एक्साइज एनफोर्समेंट यूनिटों को आधुनिक तकनीकों और अपेक्षित बुनियादी ढांचा मुहैया करवाया है। वहीं विभाग की 24 नई कारों को हरी झंडी भी दिखाई गई। उन्होंने कहा कि यह वाहन टैक्स चोरी करने वालों और अवैध शराब के कारोबार में शामिल व्यक्तियों को पकड़ने के लिए की जाने वाली कार्यवाहियों के दौरान एसआईपीयू और एक्साइज एनफोर्समेंट यूनिटों के फील्ड अफसरों के लिए बड़ी सुविधा साबित होंगे। इस मौके पर वित्त मंत्री ने चालकों को कारों की चाबियां सौंपी और केक भी काटा। साथ ही राज्य की पुरानी शान को फिर बहाल करने और इसको रंगला पंजाब बनाने के लिए हर संभव यत्न किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस मिशन में लोगों को शामिल करने के लिए कराधान विभाग ने ‘मेरा बिल’ और आबकारी विभाग ने ‘एक्साईज लेबल सिटिजन’ जैसी मोबाइल एप लॉन्च की गई। इस मौके पर वित्त कमिश्नर कराधान विकास प्रताप, कराधान कमिश्नर अर्शदीप सिंह थिंद और आबकारी कमिश्नर वरुण रूजम भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें