फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: पीरमुछल्ला में करंट से गाय की मौत, लोगों में आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। पीरमुछल्ला क्षेत्र में रविवार दोपहर करीब एक बजे एक लावारिस गाय की करंट लगने से मौत हो गई। यह हादसा आंगनबाड़ी सेंटर के पास बारिश के दौरान हुआ। स्थानीय लोगों ने बिजली काटकर गाय को हटाया, ताकि कोई अन्य जानवर या व्यक्ति चपेट में न आए। पीरमुछल्ला निवासी संदीप पुनिया, प्रभजोत सिंह, रमनप्रीत सिंह, सतीश कुमार, योगेश निजरा, रेखा, ममता और देव राज सहित अन्य लोगों ने बताया कि वे एक वर्ष से लावारिस मवेशियों को पकड़कर गोशाला में डालने की शिकायत कर रहे हैं। नगर परिषद केवल नोटिस जारी करती है, लेकिन जमीनी स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं होती। लोगों ने लिखित में प्रशासन को बताया कि कुछ लोग शाम को इन गायों का दूध निकालकर उन्हें फिर से खुला छोड़ देते हैं। प्रशासन ने इस ओर बिल्कुल ध्यान नहीं दिया। लोगों का कहना है कि यदि इन मवेशियों को पकड़ा गया होता तो करंट लगने जैसी घटना नहीं होती। नगर परिषद के सैनिटरी इंस्पेक्टर रंजीत सिंह ने कहा कि लावारिस मवेशियों को पकड़ने के लिए समय-समय पर मुहिम चलाई जाती है। सोमवार को टीम भेजकर पहले जांच करवाई जाएगी और फिर काम को अमली रूप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें