फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेराबस्सी सिविल अस्पताल में कोविड-19 टीकाकरण की शुरुआत

विज्ञापन
टीकाकरण मुहिम का आगाज करते डॉक्टर व अन्य। - फोटो : MOHALI
विज्ञापन
डेराबस्सी। सब डिवीजन डेराबस्सी के सिविल अस्पताल में वीरवार को कोविड-19 टीकाकरण मुहिम के पहले सत्र की शुरूआत हुई। इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी से हलका इंचार्ज दीपेंद्र सिंह ढिल्लों भी विशेष तौर पर उपस्थित थे। इस मौके पर ब्लॉक डेराबस्सी एसएमओ डॉ. संगीता जैन ने बताया कि इस टीकाकरण मुहिम के लिए सेहत विभाग की तरफ से विशेष प्रबंध किए गए हैं। कोरोना महामारी के दौरान ब्लॉक डेराबस्सी में काफी प्रशंसा के कार्य किए गए और लोगों को जागरूक किया गया। इसी कारण बड़े स्तर पर लोगों को इस महामारी से बचाया जा सका। कोरोना की टीकाकरण मुहिम के दौरान सेहत कर्मचारी सबसे पहले खुद को टीके लगवा कर समाज में सार्थक संदेश दे रहे हैं।
विज्ञापन

इस मौके पर डॉ. संगीता जैन ने कहा कि सेहत विभाग की ओर से किसी भी तरह की कमी नहीं रखी जाएगी। वैक्सीन के रख रखाव के लिए सभी प्रबंध पूरे हैं। इसके शुरूआती दौर में कोरोना वॉरियर्स का टीकाकरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें