फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाबः जालंधर में पादरी के घर से छह करोड़ के गबन मामले में सप्लीमेंट्री चालान पेश, तेज हुई जांच

Wed, 14 Aug 2019 12:04 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
जालंधर के एक पादरी के घर में 6.65 करोड़ रुपये के गबन मामले स्टेट क्राइम ब्रांच की टीम ने जांच तेज कर दी है। इसी कड़ी में बाद में गिरफ्तार किए गए दो आरोपियों अमनदीप सिंह कंबोज निवासी चीमा बाग (पटियाला) व गुरविन्द्र सिंह उर्फ गैरी निवासी गांव भट्टीयां (पटियाला) के खिलाफ मोहाली स्थित अदालत में सप्लीमेंट्री चालान पेश कर दिया है। इसी केस में पुलिस ने एक अन्य आरोपी हरप्रीत सिंह निवासी गांव रायपुर जिला मानसा को भी नामजद किया है जिसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक स्टेट क्राइम बांच द्वारा मोहाली पुलिस स्टेशन में सुरिन्द्र सिंह निवासी गांव नौशहरा खुर्द (पठानकोट), पंजाब पुलिस के एएसआई जोगिन्द्र सिंह निवासी अर्बन अस्टेट-1 व एएसआई राजप्रीत सिंह निवासी न्यू महिन्द्रा कालोनी पटियाला के खिलाफ 12 अप्रैल को आईपीसी की धारा 406, 34 व प्रीवेंशन ऑफ करप्शन एक्ट की धाराओं 13(1)(ए) के तहत केस दर्ज कर लिया था। सुरिन्द्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया था जिस ने उक्त पादरी से रिकवरी करवाने के लिए पुलिस को सूचना दी थी।

पुलिस ने इस से पहले एएसआई जोगिन्द्र सिंह, एएसआई राजप्रीत सिंह, एएसआई दिलबाग सिंह, हवलदार अमरीक सिंह, सुरिन्द्र सिंह निवासी गांव नौशहरा खुर्द (पठानकोट), गुरप्रीत सिंह, मुहम्मद शकील, संजीव कुमार, दविन्द्र कुमार उर्फ काला आढ़तिया, निर्मल सिंह, सुरिन्द्रपाल शर्मा उर्फ चिड़ी को गिरफ्तार किया गया था। इन आरोपियों खिलाफ पुलिस ने अदालत में चालान पेश कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें