गगनप्रीत कौर और हाकम सिंह ने आइलेट्स करने के बाद विदेश जाने के लिए अपने दोस्त और क्लासमेट को 18-18 लाख रुपये की रकम दी थी। आरोप है कि न तो उन्हें विदेश भेजा गया और न पैसे लौटाए गए। अब दंपती ने जान दे दी।
जीरकपुर में एक दंपती ने ट्रैवल एजेंट द्वारा लाखों रुपये की ठगी से परेशान होकर सल्फास खाकर जान दे दी। मृतकों की पहचान हाकम सिंह और उसकी पत्नी गगनप्रीत कौर के ताैर पर हुई है। पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें ठगी के लिए ट्रैवल एजेंट को जिम्मेदार ठहराया गया है।
विज्ञापन
गगनप्रीत कौर जीरकपुर की निवासी थीं। वह मूल रूप से बरनाला की रहने वाली थीं। दंपती ने आइलेट्स करने के बाद विदेश जाने के लिए अपने दोस्त और क्लासमेट को 18-18 लाख रुपये की रकम दी थी। यह कुल 36 लाख रुपये का निवेश था। लंबे समय से दोस्त ने न तो उन्हें विदेश भेजा और न पैसे लौटाए। इस ठगी और मानसिक परेशानी के कारण दंपती ने यह आत्मघाती कदम उठाया। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है। आरोपी ट्रैवल एजेंट की तलाश जारी है।
पुलिस जांच और सुसाइड नोट
पुलिस को घटनास्थल से बरामद सुसाइड नोट में दंपती ने अपनी मौत के लिए दोस्त और क्लासमेट को जिम्मेदार ठहराया है। नोट में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि दोस्त ने लाखों रुपये लेकर विदेश न भेजकर ठगी की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी ट्रैवल एजेंट की तलाश की जा रही है।