फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: डेबिट कार्ड बदल लोगों के पैसे उड़ाने वाले गिरोह में शामिल दंपती गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। डेबिट कार्ड बदलकर लोगों के खाते से पैसे उड़ाने वाले गिरोह में शामिल दंपती को जीरकपुर पुलिस ने दबोच लिया है। कुछ दिन पहले गिरोह के सरगना को पकड़ा था, जिसकी निशानदेही पर यह गिरफ्तारी हुई है। डीएसपी बिक्रमजीत सिंह बराड़ ने बताया कि दंपती ढकोली का रहने वाला है। इनकी पहचान सोनू मेहता और उसकी पत्नी दीक्षा के रूप में हुई है। इनसे एक कार, दो एलईडी और दस डेबिट कार्ड बरामद हुए हैं। कुछ दिन पहले गिरोह के सरगना जयपुरिया सनराइज ग्रीन्स सोसायटी वीआईपी रोड निवासी निखिल ठाकुर को पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान गिरफ्तार किया था। निखिल मूलरूप से जिला हमीरपुर (हिमाचल प्रदेश) का रहने वाला है। उससे 23 डेबिट कार्ड और एक कार बरामद हुई थी। इस तरह गिरोह के तीनों सदस्यों से कुल 33 डेबिट कार्ड, दो कारें, दो एलईडी बरामद हुई हैं। यह गिरोह ट्राइसिटी के साथ पंजाब-हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में सक्रिय था। डीएसपी बराड़ ने बताया कि आरोपी निखिल के खिलाफ पहले भी खरड़ में डेबिट कार्ड बदलकर धोखाधड़ी करने का केस दर्ज है। वह डेढ़ साल तक जेल में भी रह चुका है और जमानत पर बाहर आकर फिर से वारदात कर रहा था। इसके अलावा आरोपी सोनू मेहता ड्रग्स का कारोबार भी करता है। जेल से बाहर आने के बाद सोनू मेहता और उसकी पत्नी दीक्षा के साथ मिलकर निखिल ने एक नया गिरोह बनाया। आरोपी निखिल एटीएम मशीन में लोगों की मदद करने के बहाने भोले-भाले लोगों का कार्ड बदलकर उनके बैंक खाते से पैसे उड़ा लेता था जबकि दोनों पति-पत्नी बाहर पहरा देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें