फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: 9 जुलाई को म्युनिसिपल वर्कर्स की देशव्यापी हड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। म्युनिसिपल वर्कर्स जॉइंट एक्शन कमेटी द्वारा अपनी मांगों को लेकर 9 जुलाई को एक दिन की देशव्यापी हड़ताल की जा रही है। यूनियन के अध्यक्ष प्रदीप सूद ने बताया कि हमने हड़ताल संबंधी एक पत्र नगर परिषद जीरकपुर के कार्यकारी अधिकारी को देकर जानकारी दे दी है। कर्मचारियों की हुई मीटिंग में पूरे देश में की जा रही म्युनिसिपल वर्कर्स की हड़ताल में शामिल होने का फैसला लिया गया है, जिसमें पूरे देश की 10 ट्रेड यूनियनों द्वारा कर्मचारियों की मांगों को लेकर एक दिवसीय देशव्यापी हड़ताल की जा रही है। उन्होंने बताया कि हमारी मुख्य मांगों में केंद्र सरकार से मांग की जा रही है कि कम से कम वेतन 26 हजार रुपए प्रति महीना लागू किया जाए, नौ हजार रुपये प्रति महीना पेंशन लागू की जाए, ठेका आधारित कर्मियों के लिए बराबर काम बराबर वेतन लागू किया जाए, सरकारी अदारों में निजीकरण बंद किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें