फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खरड़ में जमींदोज हुई इमारत के मामले में काउंसिल ने रिपोर्ट एसडीएम को सौंपी, बिल्डर व ठेकेदार दोषी

Tue, 11 Feb 2020 01:13 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
विज्ञापन
खरड़ में जमींदोज हुई इमारत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
खरड़-लांडरा रोड पर जेटीपीएल के गेट के पास जमींदोज हुई तीन मंजिला इमारत की जांच रिपोर्ट नगर परिषद ने एसडीएम हिमांशु जैन को सौंपी है। जांच रिपोर्ट में ठेकेदार पंकज कुमार व बिल्डर प्रवीन कुमार को दोषी ठहराया गया है।
विज्ञापन


रिपोर्ट में कहा गया है कि ठेकेदार ने बेसमेंट की खुदाई करते समय जरूरत से ज्यादा जमीन की खुदाई कर डाली। इसके अलावा खुदाई से पहले उसने नगर परिषद को सूचित नहीं किया। खरड़ नगर परिषद के ईओ संगीत आहलूवालिया ने बताया कि शनिवार को जो तीन मंजिला इमारत गिरी है, उसका नक्शा 2009 में खरड़ नगर परिषद ने पास किया था।

इमारत के पीछे नई इमारत बनाने के तीन रिवाइज्ड नक्शे बिल्डर प्रवीन कुमार ने दिसंबर 2019 में पास करवाए थे लेकिन काम सारा मिलाकर एक जगह ही हो रहा था। इसके लिए नगर परिषद ने रिपोर्ट में प्रवीन कुमार को भी दोषी माना है।
विज्ञापन


घटना की जांच कर रहे जांच अधिकारी एसडीएम खरड़ हिमांशु जैन से जब इस बारे में बात की तो उन्होने बताया कि आज इस घटना के कुछ चश्मदीद लोगों के बयान दर्ज किए गए हैं। खरड़ नगर परिषद की रिपोर्ट भी उन्हें मिल गई है।

रविवार को ठेकेदार पंकज कुमार, जेसीबी मशीन के मालिक के बयान दर्ज किए गए थे। बिल्डर प्रवीन कुमार से अब तक संपर्क नहीं हो सका है। इस घटना की जांच एक सप्ताह में पूरी करके डिप्टी कमिश्नर मोहाली को रिपोर्ट सौंपनी है लेकिन वह समय से पहले ही इस जांच को पूरी करके रिपोर्ट सौंप देंगे।

बता दें कि अमर उजाला ने दस फरवरी के अंक में इस बात का खुलासा कर दिया था कि बिल्डर ने बेसमेंट की खुदाई करने से पहले काउंसिल को सूचित नहीं किया था। वहीं यह भी बताया गया था कि इमारत की बेसमेंट की खुदाई बहुत ज्यादा कर दी गई थी।

तीसरे दिन भी जारी रहा मलबा हटाने का काम
खरड़-लांडरा रोड पर जेटीपीएल के गेट के साथ जमीन की खुदाई करते समय अंबिका बिल्डर की गिरी तीन मंजिला इमारत के मलबे को हटाने का काम तीसरे दिन भी जारी रहा। अंबाला से लाई गई बड़ी क्रेन भी गिरे बड़े लैंटर की टॉप फ्लोर की स्लैब को नहीं हटा सकी। अब इस स्लैब को कल कई टुकड़ों में काट कर हटाया जाएगा।

इस क्रेन की मदद से इमारत के अनेक गिरे पिल्लर व छोटे स्लैब मौके से हटाए गए। वहीं जेसीबी की मदद से मलबे को हटाया गया। मलबा हटाने के बाद दफ्तर में रखी दो लोहे की अलमारियों को बाहर निकाल कर बिल्डर के जरूरी कागजात व रिकार्ड आदि स्टाफ ने निकाल कर दूसरे दफ्तर में भेजे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें