मोहाली। कोरोना काल की वजह से जिला प्रशासन ने सेवा केंद्रों की वर्किंग में थोड़ा बदलाव किया है। अब सेवा केंद्र सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक खुलेंगे। इतना ही नहीं वहां पर भरी जाने वाली फीसों का भुगतान डिजिटल के माध्यम पीओएस से होगा। इसके अलावा सेवा केंद्रों में काम करने वाले मुलाजिमों के लिए टीकाकरण अनिवार्य कर दिया गया। सेवा केंद्रों में कर्मचारियों को बिना टीका प्रमाण पत्र के काम करने की अनुमति नहीं होगी। इसके लिए सेवा केंद्रों में आने वाले लोगों को पहले ऑनलाइन पंजीकरण कर समय लेना होगा।
जिले में कोरोना संक्रमितों के केस लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसे में सेवा केंद्रों के काम पर कोई असर न पडे़। इसलिए जिला प्रशासन ने अपने वर्किंग में बदलाव किया है। ऐसे मेें सुबह सेंटर जल्दी ही अपना काम शुरू करेंगे। बिना पूर्वानुमति के किसी भी आवेदक को कोई सेवा प्रदान नहीं की जाएगी। अप्वाइंटमेंट मोबाइल ऐप M-sewa और Cova app के साथ ही वेबसाइट dgrpg.punjab.gov.in/Sewa-kendras/ या मोबाइल नंबर 8968593812, 8968593813 पर संपर्क करके ली जा सकती है। सेवा केंद्रों के अंदर कर्मचारियों और नागरिकों के लिए मास्क पहनना अनिवार्य है। उम्मीदवार केवल सेवा काउंटरों की संख्या के अनुसार सेवा केंद्रों के अंदर जा सकते हैं। बाकी उम्मीदवारों को सेवा केंद्र के बाहर इंतजार करना होगा। इतना ही जो दस्तावेज तैयार होंगे। उनकी डिलीवरी कोरियर के माध्यम से की जाएगी। जिससे लोगों को कोरोना से बचाया जा सके।
बता देें कि कोरोना की वजह से प्रशासन की तरफ से कई कदम उठाए जा रहे हैं। यहां तक कई नामी दफ्तरों में सीधे अधिकारियों से मिलने की रोक लग गई। लोगों को सिंगल विंडों के माध्यम से ही सभी सेवाएं दी हैं। मोहाली को पंजाब की मिनी राजधानी भी माना जाता है। यहां पर पंजाब सरकार के बड़े विभागों के मुख्य कार्यालय हैं।