फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना का बढ़ रहा कहर, ट्राइसिटी में मिले 349 संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। ट्राइसिटी में बुधवार को 349 कोरोना संक्रमित मिले। मोहाली में सर्वाधिक 133, पंचकूला में 118 और चंडीगढ़ में 98 मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन

इस महीने एक दिन में संक्रमित होने वाले मरीजों की यह जिले में सबसे बड़ी संख्या है। अब सक्रिय मरीजों की संख्या 521 हो गई हैं। इसमें से तीन मरीजों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। अन्य सारे मरीज घरों में ही हैं। डीसी अमित तलवार ने बताया कि कोरोना से बचने का टीकाकरण ही उपाय है। अब सरकार द्वारा बूस्टर डोज भी फ्री लगाई जा रही है। ऐसे में पहल के आधार पर टीकाकरण करवाए। टीकाकरण के बाद यदि कोई व्यक्ति संक्रमित हो भी जाता है तो उसे अस्पताल में भर्ती करवाने की नौबत नहीं आती है। बुधवार को 993 लोगों के सैंपल लिए गए जिसमें से 555 सैंपल सरकारी अस्पताल और 438 निजी अस्पतालों में से लिए गए थे। सक्रिय मरीजों की बात करें तो 21 ग्रामीण इलाके और शेष शहरी इलाके से संबंधित हैं। जिले में अब तक 97889 लोगों को कोरोना हो चुका है। वहीं अब तक मोहाली में 1159 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें