फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: पांच साल बाद शहर में कोरोना फिर लौटा, यमुनानगर की महिला पॉजिटिव मिली

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। करीब पांच साल बाद फिर मोहाली में कोरोना का मामला सामने आया है। यमुनानगर की 51 वर्षीय महिला का फोर्टिस अस्पताल मोहाली में कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव आया है। वह धार्मिक समागम में शामिल होने के लिए शहर में आई थीं। 23 मई को अस्वस्थ महसूस करने के बाद उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिला महामारी विशेषज्ञ और नोडल अधिकारी डॉ. हरमनदीप कौर बराड़ ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा की सभी आवश्यक सावधानियां और सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू किए गए हैं। घबराने की जरूरत नहीं है। महिला जिसने सत्संग में भाग लिया था। उसका अस्पताल में नियमित प्रक्रियाओं के दौरान परीक्षण किया गया और वह कोविड-19 पॉजिटिव मिली है। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग उसकी ट्रैवल हिस्ट्री भी पता कर रहा है। उन लोगों पर कड़ी निगरानी रख रहे हैं, जो रोगी के संपर्क में आए होंगे। डॉ. बराड़ के अनुसार सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मानक प्रक्रियाओं का पालन कर रहे हैं।
फोर्टिस अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया है कि महिला की हालत स्थिर है और उसे एक या दो दिन में छुट्टी मिल सकती है। अधिकारियों ने लोगों से सतर्क रहने और कोविड-19 के लिए उचित व्यवहार का पालन करने का आग्रह किया है। इसमें खासकर भीड़-भाड़ वाली जगहों पर स्वच्छता बनाए रखना शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें