मोहाली। जिले में सोमवार को मात्र 6 लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं। जबकि 17 मरीजों ने कोरोना को मात दे दी। जिले में मौजूदा समय में सक्रिय मरीजों की संख्या 117 है। डीसी अमित तलवार ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने लोगों को नसीहत दी है कि वह कोरोना दिशानिर्देशों का पालन करें। अभी तक कोरोना का खतरा पूरी तरह से कम नहीं हुआ है। सोमवार को कोरोन की जांच के लिए 430 लोगों के नमूने लिए गए। इनमें से 249 नमूने सरकारी अस्पताल से और 181 निजी अस्पतालों में से लिए गए हैं। अभी सभी सक्रिय 97 मरीज होम अपने घरों में ही स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। वहीं सक्रिय मरीजों में 12 ग्रामीण और शेष शहरी एरिया से संबंधित हैं। जिले में अब तक 100802 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं और अब तक मोहाली में 1167 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है।