फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना : मोहाली में एक व्यक्ति की मौत, नए 222 केस आने से अभी सक्रिय हैं 1575 मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। जिले में बुधवार को कई महीनों के बाद एक साथ रिकॉर्ड 222 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वहीं, एक व्यक्ति की कोरोना से मौत हो गई है। अब मौतों का आंकड़ा 408 पहुंच गया है। साथ ही जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 1500 को पार कर 1575 पर पहुंच गई है। जिला प्रशासन और सेहत विभाग के अधिकारी कोरोना संक्रमण पर काबू पाने के लिए पूरी ताकत से जुटे हैं।
विज्ञापन

डीसी गिरीश दियालन ने लोगों से अपील की है कि वह घर से निकलते समय मुंह पर मास्क जरूर पहनें और भीड़ वाली जगह पर जाने से बचें और बाजारों और दुकानों पर सामाजिक दूरी बनाकर रखें। इसके साथ ही एक अंतराल के बाद साबुन से हाथ धोते रहें। वहीं, किसी भी तरह की डॉक्टरी मदद के लिए टोल फ्री मेडिकल हेल्पलाइन नंबर-104 पर संपर्क करें।
जो बुधवार को नए कोरोना संक्रमित पाए गए हैं, उनमें आधे से ज्यादा 144 मरीज अकेले मोहाली शहर से संबंधित हैं। इनके अलावा बनूड़ से 9, डेराबस्सी से 28, ढकोली से 18, खरड़ से 18, कुराली और लालड़ू से एक-एक मरीज आया है। वहीं 89 लोगों ने कोरोना को मात देकर जिंदगी की जंग जीती है। वहीं, इसके साथ ही जिले में अब तक कोरोना संक्रमण के कुल 22440 केस सामने आ चुके हैं। इनमें से 20457 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि 408 लोगों की मौत हुई है। हालांकि लोगों की सुविधा के लिए जिले के सभी सरकारी और निजी अस्पतालों में कोरोना के टेस्ट की सुविधा है। जो कि सरकारी अस्पतालों में मुफ्त किया जा रहा है।
विज्ञापन

टीकाकरण मुहिम जारी
जिले में कोरोना के खिलाफ टीकाकरण की मुहिम भी चल रही है। अब तक स्वास्थ्य कर्मचारियों के वर्ग में 7473 ने पहला टीका लगवाया है। जबकि 3613 लोग दूसरा टीका लगवा चुके हैं। इसी तरह 6183 फ्रंट लाइन वर्कर पहला और 1139 दूसरा टीका लगवा चुके हैं। वहीं, 45 से 60 साल के 2022 लोगों ने टीकाकरण करवाया है। जबकि 60 साल के 12975 लोगों को पहला टीका लग चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें