फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत : जिले में नहीं मिला कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। जिले में शनिवार को कोरोना संक्रमण कोई नया केस सामने नहीं आया। वहीं दूसरी तरफ तीन लोगों ने कोरोना को मात दी। अब जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या मात्र 21 रह गई है। डीसी ईशा कालिया ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि 12 साल से अधिक उम्र वाले बच्चों का कोरोना टीकाकरण करवाएं। जिले के सभी सिविल अस्पताल में टीकाकरण मुहिम चल रही है। भीड़ वाले इलाकों में जाने से बचें। साथ ही किसी भी तरह की दिक्कत आने पर विभाग के हेल्पलाइन नंबर 104 पर संपर्क कर सकते हैं। मोहाली में अब तक 95673 केस सामने आ चुके हैं। इनमें से 94504 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं 1148 लोगों की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें