फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 65 लोगों में हुई कोरोना की पुष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। जिले में वीरवार को आई कोरोना की रिपोर्ट में 65 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। जबकि 40 लोग संक्रमण को मात देकर ठीक हो गए हैं। इसके साथ ही सक्रिय मरीजों की संख्या 350 हो गई है। डीसी अमित तलवार ने बताया कि जिले में अभी तक 96860 लोगों कोरोना संक्रमण का शिकार हो चुके हैं। इनमें से 95357 लोग संक्रमण को मात देकर ठीक हो गए हैं। जबकि 1153 लोग संक्रमण की चपेट में आकर जान गंवा चुके हैं। बुधवार 956 लोगों की सैंपलिंग की गई थी, इनमें से 65 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वीरवार को आए मामलों के बाद सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 350 हो गई है, इनका इलाज डाक्टरों की देखरेख में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें