फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना : छतबीड़ जू बंद.. वापस लौटे पर्यटक

विज्ञापन
घूमने आए पर्यटक चिड़ियाघर बंद होने के कारण वापिस जाते हुए। -कर्मचंद - फोटो : MOHALI
विज्ञापन
जीरकपुर। कोरोना वायरस के कारण अब चौधरी महेंद्र सिंह जूलोजिकल पार्क यानी छतबीड़ जू को बंद कर दिया गया है। छतबीड़ जू को बंद करने के निर्देश सोमवार देर रात पंजाब सरकार की ओर से जारी किए गए।
विज्ञापन

छतबीड़ जू प्रबंधन की ओर से इस संबंध में पंजाब सरकार को एक पत्र लिखा गया था। इसमें कोरोना के कारण छतबीड़ जू में एहतियात बरतने और जू बंद करने के संबंध में पूछा गया था। इस संबंधी सोमवार देर रात को ही निर्देश जारी कर दिए गए कि छतबीड़ जू को 31 मार्च तक बंद कर दिया जाए।
छतबीड़ जू में करीब 10 हजार पर्यटक घूमने के लिए आते थे। इसको देखते हुए ही पंजाब सरकार द्वारा यह फैसला लिया गया है। छतबीड़ जू के बंद होने के बाद अब यहां पर जानवरों को डिसइंफेक्शन प्रोटोकाल पर रख दिया गया है। सभी जानवरों के पिंजरों की सफाई करवाई जा रही है और इसके साथ ही जहां पर्यटक आते थे वहां सैनिटाइजेशन किया जा रहा है। छतबीड़ जू के निदेशक एम सुधागर ने बताया कि पंजाब सरकार के निर्देश के बाद मंगलवार से जू को बंद करवा दिया गया है।
विज्ञापन

लोगों को नहीं थी जू बंद होने की जानकारी
मंगलवार को जू देखने आए लोगों को वापस लौटना पड़ा। इन लोगों को छतबीड़ जू के बंद होने की जानकारी नहीं थी। इस बारे में पर्यटक गुरशरण सिंह ने कहा कि वह पंजाब से आए थे और उनको छतबीड़ जू में जानवरों को देखना था लेकिन उनको अपने परिवार के साथ वापस लौटना पड़ रहा है। एक अन्य पर्यटक रमेश सिंह ने बताया कि वह हरियाणा से आए हैं पर उनको नहीं मालूम था कि जू बंद है और वह अपने परिवार को लेकर यहां आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें