फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना : मोहाली में 60 लोग संक्रमित, 16 हुए तंदुरुस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। जिले में सोमवार को कोरोना संक्रमण के 60 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 16 लोग तंदुरुस्त हुए हैं। डीसी गिरीश दियालन ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन

डीसी का कहना है कि कोरोना के मामले फिर से बढ़ने लग पड़े हैं। महामारी पर नियंत्रण पाने के लिए घर से निकलते समय कोरोना दिशा-निर्देशों का पालन जरूर करें। ज्यादा जरूरी काम होने पर ही घर से निकलें। इसके अलावा सामाजिक दूरी का विशेष ध्यान रखें और समय-समय पर हाथ धोते रहें।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सोमवार को ढकोली में एक, घंडूूआ में तीन, खरड़ में सात और मोहाली में 49 लोग संक्रमित हुए हैं। बता दें कि जिले में अब तक कोरोना संक्रमण के 20375 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें 19354 लोग ठीक हुए हैं, जबकि 636 सक्रिय मामले हैं। इसके साथ ही 385 लोगों की जान जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें