कोरोना : मोहाली जिले में 48 संक्रमित मिले, 365 केस सक्रिय
मोहाली। रोजाना आ रहे कोरोना संक्रमितों के मामले के कारण कोरोना एक बार फिर डराने लगा है। बुधवार को जिले में 482 लोगों की कोरोना जांच के लिए नमूने लिए गए थे। इनमें से 48 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं, 177 मरीजों की रिपोर्ट आना अभी बाकी है। 95 मरीज ऐसे हैं जो कोरोना को मात देकर स्वस्थ होकर घर लौट गए हैं। वर्तमान में 365 कोरोना के मरीज सक्रिय हैं। इनमें से 345 मरीज शहरी और 18 मरीज ग्रामीण क्षेत्रों से हैं। वहीं, अभी दो मरीजों की हालत गंभीर होने के चलते इनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। संवाद