फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना : मोहाली में 374 संक्रमित मिले, अब जिले में तीन हजार से ज्यादा सक्रिय मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। जिले में शनिवार को कोरोना महामारी से 374 लोग नए संक्रमित पाए गए हैं। गनीमत रही कि किसी भी व्यक्ति की मौत का मामला नहीं आया। वहीं, 216 लोगों ने कोरोना को मात देकर जिंदगी की जंग जीती है। इसके साथ ही जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या अब तीन हजार का आंकड़ा पार कर 3224 पर पहुंच गई है। इससे जिला प्रशासन की चिंता बढ़ रही है।
विज्ञापन

डीसी गिरीश दियालन ने लोगों से अपील की है कि कोरोना महामारी को मात देने के लिए सभी लोगों को कोरोना दिशानिर्देशों का पालन करना होगा। इसमें सभी को घरों से बाहर निकलते समय मास्क पहनना चाहिए, भीड़ वाली जगह पर सामाजिक दूरी बनाकर रखनी चाहिए और बाहर से आते ही घरोें और दफ्तरों में साबुन से हाथ जरूर धोने चाहिए। सभी दिशानिर्देशों का पालन करने के लिए इसे अपने जीवन का हिस्सा बना लेना चाहिए।
जानकारी के मुताबिक जिले में 24 घंटे में शनिवार को संक्रमित हुए 374 मरीजों में से 274 केस अकेले मोहाली शहर से संबंधित हैं। जबकि अन्य 100 मामलों में डेराबस्सी के 13, बनूड़ के तीन, ढकोली के 50, घडुआं के 3, कुराली के 9 और लालड़ू का एक केस शामिल है। जिला प्रशासन के अधिकारियों के मुताबिक मोहाली सिविल अस्पताल समेत सभी सब डिवीजनों के सरकारी अस्पतालों में कोरोना की जांच मुफ्त की जा रही है। वहीं, मेडिकल हेल्पलाइन-104 पर इस संबंधी संपर्क किया जा सकता है। बता दें कि जिला मोहाली में अब तक कोरोना के कुल 25589 केस सामने आ चुके हैं और इनमें से 21946 लोग तंदुरुस्त हो चुके हैं। जबकि अभी 3224 केस सक्रिय हैं और अब तक 419 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें