फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: डेराबस्सी फैक्टरी से लाखों का तांबा-एल्युमीनियम चोरी, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
डेराबस्सी। इंडस्ट्रियल फोकल पॉइंट स्थित ईटीई इलेक्ट्रोगियर्स प्राइवेट लिमिटेड फैक्टरी से लाखों रुपये का तांबा और एल्युमीनियम चोरी हो गया। पुलिस ने चार-पांच अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कंपनी के जनरल मैनेजर पंकज कुमार श्रीवास्तव ने शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि 16 अगस्त को सुपरवाइजर रामपाल सिंह ने चोरी की सूचना दी। सुरक्षा गार्ड के अनुसार फैक्टरी में चोरी हुई थी। श्रीवास्तव ने सीसीटीवी फुटेज देखी। फुटेज में 15 और 16 अगस्त की मध्यरात्रि को चार-पांच अज्ञात व्यक्ति फैक्टरी में घुसे। वे एल्युमीनियम और तांबे की लेंथ तथा तारें चुराकर ले गए। एएसआई अमरजीत सिंह ने बताया कि पुलिस आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है। पुलिस जल्द ही उन्हें गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें