फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होर्डिंग पर हुई कहासुनी का मामला पहुंचा चुनाव आयोग

विज्ञापन
सड़क किनारे लगे होर्डिंग उतारता कर्मचारी। - फोटो : MOHALI
विज्ञापन
जीरकपुर। लोहगढ़ के वार्ड-20 में होर्डिंग हटाने को लेकर हुई कहासुनी का मामला चुनाव आयोग पहुंच गया है। चुनाव आयोग ने मामले में संज्ञान लेते हुए डेराबस्सी के एसडीएम को कार्रवाई कर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

फरवरी में होने वाले निकाय चुनाव के मद्देनजर नेताओं की तल्खी बढ़ने लगी है। इसका ताजा उदाहरण गत दिवस लोहगढ़ के वार्ड-20 में देखने को मिला। शिअद के वार्ड-20 से उम्मीदवार तेजिंदर सिंह सिद्धू उर्फ तेजी ने अपने उम्मीदवार होने का होर्डिंग लगाया था। सिगमा सिटी कॉलोनी निवासियों ने इसका विरोध किया। इसके बाद कॉलोनी निवासी अध्यक्ष पाली सिद्धू के नेतृत्व में अकाली नेता तेजी सिद्धू के कार्यालय पहुंचें और दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। कहासुनी इतनी बढ़ गई कि चुनाव आयोग को इसमें दखल देनी पड़ी।
आचार संहिता का नहीं हो रहा पालन
निकाय चुनाव संबंधी 16 जनवरी को तारीखें घोषित हुई थीं। इसके साथ ही क्षेत्रों में चुनाव आचार संहिता लागू हो गई थी। आचार संहिता लागू होने के बावजूद नेताओं ने चुनाव प्रचार सामग्री नहीं हटाई। अभी भी सड़कों, गलियों और चौराहों पर प्रचार सामग्री देखी जा सकती है। लोगों ने नाराजगी व्यक्त करते हुए अपने विचार चुनाव आयोग की वेबसाइट पर साझा किए हैं।
विज्ञापन

शनिवार को हटवाए होर्डिंग
लोहगढ़ मामले के बाद चुनाव आयोग द्वारा जारी निर्देशों पर शनिवार को स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों ने शहर के कई हिस्सों में राजनीतिक दलों के होर्डिंग हटवा दिए हैं। कर्मचारियों ने होर्डिंग उतारे और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में भरकर अपने साथ ले गए। शनिवार को प्रशासन की ओर से यह कार्रवाई दोपहर 2 बजे बिशनपुरा गांव से शुरू की गई। इसके बाद प्रीत कॉलोनी, लोहगढ़, वीआईपी रोड, अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे के अलावा जहां कहीं सरकारी संपत्ति पर होर्डिंग नजर आया, उसे कर्मचारियों ने हटा दिया।
कोट्..
चुनाव आचार संहिता के दिशा-निर्देशों के तहत कार्रवाई की जा रही है। शनिवार को सरकारी संपत्ति पर लगे होर्डिंग को हटवाया गया है। यह कार्रवाई दो दिन जारी रहेगी। इस संबंधी रिपोर्ट बनाकर एसडीएम-कम-रिटर्निंग अफसर को भेज दी जाएगी। -संदीप तिवाड़ी, ईओ (अतिरिक्त कार्यभार), जीरकपुर नगर परिषद।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें