फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: ठेकेदारों ने नहीं दिखाई दिलचस्पी, अधर में लटका हर एक प्रॉपर्टी के आगे क्यूआर कोड नंबर प्लेट लगाने का काम

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। नगर परिषद का जीआईएस प्रॉपर्टी ड्रोन बेस्ड सर्वे करवाने और हर एक प्रॉपर्टी पर क्यूआर कोड वाली नंबर प्लेट लगाने का काम अधर में ही लटक गया है। इस काम के लिए नगर परिषद ने तीन बार टेंडर लगाया है, लेकिन किसी भी ठेकेदार ने इस काम में दिलचस्पी न दिखाकर बिड नहीं लगाई है। इस कारण नगर परिषद का बहुउद्देशीय काम शुरू होने से पहले ही रुक गया है।
विज्ञापन

नगर परिषद जीरकपुर शहर की करीब 1,50,000 प्रॉपर्टी का सर्वे करवाकर नंबर प्लेट लगाएगी। नगर परिषद जीरकपुर के म्यूनिसिपल इंजीनियर चरणपाल सिंह ने बताया कि यह टेंडर प्रक्रिया अखबारों में नोटिस छापने के बाद 21 दिन की होती है। उन्होंने बताया कि अब तक तीन बार इस काम का टेंडर लगाया जा चुका है लेकिन किसी भी ठेकेदार ने काम में दिलचस्पी नहीं दिखाई है। इसके चलते यह काम अधर में ही लटक गया ।

ऐसे होना है जीआईएस ड्रोन बेस्ड प्रॉपर्टी सर्वेक्षण
जीआईएस ड्रोन बेस्ड संपत्तियों के सर्वेक्षण के लिए श्रम, भ्रमण, 45 विशेषताओं वाले मोबाइल एप्लिकेशन में सर्वेक्षण डेटा संग्रहण किया जाएगा। एक्सेल शीट और आर्कजीआईएस सॉफ्टवेयर में डेटा का सत्यापन, वैधीकरण और समावेशन सभी तरह से पूर्ण होगा। इसमें यूटिलिटीज जैसे प्रॉपर्टी आईडी, जल सप्लाई, बिजली, बिल्डिंग प्लान सैंक्शन नंबर, प्लॉट सर्टिफिकेट नंबर आदि के साथ यूआईडी का एकीकरण भी शामिल किया जाएगा। इसके बाद ठेकेदार अल्युमिनियम यूआईडी प्लेट्स उपलब्ध कराएगा। हर एक प्रॉपर्टी के आगे लगेगी।
विज्ञापन



हमने जीरकपुर शहर में मौजूद करीब 1,50,000 यूनिट प्रॉपर्टी पर क्यूआर कोड वाली नंबर प्लेट लगाने के लिए शहर में सर्वे करवाने के लिए अपनी तरफ से काम मुकम्मल कर लिया है। इस काम के लिए तीन बार टेंडर लगाया है। तीनों बार किसी भी ठेकेदार ने टेंडर नहीं भरा। अब हम एस्टीमेट रिवाइज करने के लिए योजना तैयार कर रहे हैं। एस्टीमेट रिवाइज करने के बाद जल्द ही फिर से टेंडर प्रक्रिया शुरू करेंगे। नई टेंडर प्रक्रिया के बाद ठेकेदार को इस काम के लिए एक वर्ष का समय दिया जाएगा। इस काम के मुकम्मल होने के बाद नगर परिषद को प्रॉपर्टी टैक्स के रूप में राजस्व का भारी फायदा होने की उम्मीद जताई है। हर एक प्रॉपर्टी के आगे नंबर प्लेट लगने से प्रॉपर्टी के मालिक को भी टैक्स अदा करने में आसानी होगी। - चरणपाल सिंह, म्यूनिसिपल इंजीनियर, नगर परिषद जीरकपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें