फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: लगातार फायरिंग से कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। शहर में लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं और दिनदहाड़े फायरिंग की वारदात ने कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पूर्व डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी ने शहर की बिगड़ती सुरक्षा व्यवस्था पर चिंता जताई है। उन्होंने पंजाब सरकार और पुलिस प्रशासन से तत्काल प्रभावी कदम उठाने की मांग की है। बेदी ने बताया कि हाल ही में फेज-11 में एक आर्किटेक्ट के घर पर फायरिंग हुई। इसके करीब आधे घंटे बाद सेक्टर-79 स्थित हेयर मास्टर सैलून को भी निशाना बनाया गया। यह सैलून 2 सितंबर को भी फायरिंग का शिकार हुआ था। इन लगातार हो रही घटनाओं से शहरवासियों में डर का माहौल है। बेदी ने कहा कि मोहाली में अपराध के साथ ट्रैफिक व्यवस्था भी चरमरा रही है। शहर की आबादी और वाहनों की संख्या बढ़ रही है। हालांकि, पुलिस बल में उसी अनुपात में वृद्धि नहीं हुई है। पुलिसकर्मियों का बड़ा हिस्सा वीआईपी ड्यूटी में व्यस्त रहता है। इससे आम लोगों की सुरक्षा और गश्त प्रभावित होती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें