फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: दूषित पानी से लोग परेशान, पेट संबंधी बीमारियों का बढ़ा खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। ढकोली स्थित दशमेश एनक्लेव में पिछले एक सप्ताह से दूषित पानी की आपूर्ति हो रही है। गंदे और बदबूदार पानी के कारण हजारों परिवारों को पीने तथा घरेलू कामों में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। निवासियों का कहना है कि कई बार शिकायतें दर्ज कराने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया गया है। इस दूषित पानी के कारण बच्चों और बुजुर्गों में पेट संबंधी बीमारियों का खतरा लगातार बढ़ रहा है, जिससे स्थानीय लोगों में गहरा रोष है।
विज्ञापन

दशमेश एनक्लेव में करीब पांच हजार की आबादी रहती है। स्थानीय निवासी चौतार सिंह के अनुसार, पानी में बदबू आने के साथ उसका रंग भी मटमैला है। कई घरों में पानी के साथ मिट्टी और गंदगी भी आ रही है, जिससे दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है। लोगों का आरोप है कि इलाके की पुरानी और टूटी पाइपलाइन के कारण सीवरेज का पानी पेयजल लाइन में मिल रहा है। इस गंभीर समस्या के समाधान के लिए निवासियों ने नगर परिषद और जन स्वास्थ्य विभाग से जल्द कार्रवाई करने की मांग की है।



पिछले कई दिनों से पानी इतना खराब आ रहा है कि उसे पीना तो दूर, नहाने और बर्तन साफ करने में भी परेशानी हो रही है। मजबूरी में लोगों को बाजार से पानी खरीदना पड़ रहा है। -राजेंद्र नागपाल
विज्ञापन


जीरकपुर नगर परिषद का वॉटर सप्लाई सिस्टम एकदम फेल है। पूरे शहर में यह समस्या है। सीवरेज मिक्स पानी घरों में सप्लाई होता है। कई बार संबंधित विभाग को शिकायत दी, लेकिन अभी तक केवल आश्वासन ही मिला है। -मनजीत सिंह, ढकोली
दूषित पानी के कारण कई लोग बीमार पड़ चुके हैं। कई लोग ढकोली सीएचसी में जाकर दवा भी लेकर आए हैं। दूषित पानी पीने से लोगों का पेट खराब हो रहा है। बच्चों की सेहत को लेकर परिवारों में डर का माहौल है। -गुरु प्रीत सिंह

सुबह और शाम के समय पानी से तेज बदबू आती है। प्रशासन से मांग की है कि पानी की पाइपलाइन की जांच कर जल्द साफ पानी की सप्लाई शुरू की जाए। -राजेश पठानिया



शिकायत मिलने के बाद टीम को मौके पर भेजा गया है। पाइपलाइन की जांच कर समस्या को जल्द दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। - सवनीत, जेई, नगर परिषद जीरकपुर
अगर दूषित पानी घरों में किसी कारणवश सप्लाई हो रहा है तो उसे पीने से बचें। अगर संभव नहीं है तो पानी को उबाल कर ही पीएं।। इसके अलावा फिल्टर या आरओ का इस्तेमाल करें। - डॉ. रिया मित्तल
दूषित पानी से हो सकती हैं ये बीमारियां
दूषित पानी पीने से पेट और आंतों से जुड़ी कई बीमारियां हो सकती हैं। इनमें दस्त, उल्टी, टायफाइड, पीलिया, फूड प्वाइजनिंग और हैजा जैसी बीमारियां शामिल हैं। छोटे बच्चों और बुजुर्गों पर इसका असर ज्यादा पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें