मोहाली। उपभोक्ता सरंक्षण फेडरेशन की कार्यकारिणी की एक बैठक फेडरेशन के अध्यक्ष इंजीनियर पीएस विरदी की अध्यक्षता में फेज-5 स्थित धराना भवन में हुई। इस दौरान अहमदाबाद में हुए विमान हादसे में जान गंवाने वाले यात्रियों, क्रू-मेंबरों और डॉक्टरों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। बैठक में सभी सदस्यों ने गहरी संवेदना प्रकट कर कहा कि यह हादसा उन परिवारों के लिए अपूरणीय क्षति है, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है। सदस्यों ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्माओं को शांति और शरण प्रदान करे। इस मौके पर जय सिंह शैंहबी, कर्नल एसएस सोही, जगरूप सिंह बबरा, गुरचरण सिंह कपूर, एसएस ग्रेवाल, राजमल, बलविंदर सिंह, रुपिंदर कौर नागरा, प्रवीण कुमार कपूर, सुरजीत कौर गुलाटी, कुलदीप सिंह भिंडर और बलविंदर सिंह मुल्तानी भी मौजूद रहे।