फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: पंचकूला की तरफ से आने वाली बरसाती ड्रेन का निर्माण कार्य शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। पंचकूला के सेक्टर-20 और 21 की तरफ से आने वाली बरसाती पानी की निकासी वाली ड्रेन को ठीक करने की पीरमुच्छल्ला वासियों ने पंचकूला प्रशासन से मांग की थी। लोगों की इस मांग को अमर उजाला अखबार ने प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था। इसके बाद पंचकूला प्रशासन की ओर से इस ड्रेन को ठीक करवाने का काम शुरू करवा दिया गया है। इस काम के शुरू होने के बाद पीरमुच्छल्ला के लोगों ने राहत की सांस ली है क्योंकि बरसात का मौसम करीब आ रहा है। लोगों को डर था कि अगर इस ड्रेन को बनाने का काम न किया गया तो फिर से इस क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति पैदा हो सकती है।
विज्ञापन

दो सप्ताह में काम पूरा हो जाएगा
हमने पीरमुच्छल्ला क्षेत्र के लोगों की समस्या को देखते हुए क्षेत्र में बरसाती पानी की निकासी वाली ड्रेन को बनाने का काम शुरू कर दिया है। यह काम करीब दो सप्ताह में मुकम्मल हो जाएगा। - नरेंद्र पायल, एक्सईएन, हुड्डा, पंचकूला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें