फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: बलटाना में सुखना चो पर नए पुल का निर्माण शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। पंजाब सरकार ने बलटाना क्षेत्र के निवासियों को बड़ी राहत देते हुए सुखना चो पर नए पुल के निर्माण कार्य की शुरुआत कर दी है। यह पुल बलटाना के लोगों के लिए मील का पत्थर साबित होगा, क्योंकि इसके बनने से उन्हें अब कई किलोमीटर घूमने की बजाय मात्र पांच से दस मिनट में मंजिल तक पहुंचना आसान हो जाएगा। पीडब्ल्यूडी विभाग ने पुल निर्माण कार्य औपचारिक रूप से शुरू कर दिया है। जानकारी अनुसार यह पुल 5 करोड़ 92 लाख 66 हजार रुपये की लागत से बनाया जा रहा है। इसकी ऊंचाई 10 से 12 फीट रखी जाएगी ताकि बाढ़ के दौरान पानी का बहाव बाधित न हो और पुल को किसी प्रकार का नुकसान न पहुंचे। पूरा निर्माण कार्य 1 वर्ष में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें