फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: बिना मंजूरी बिजली की हाई वॉल्टेज तार के नीचे किया जा रहा निर्माण, कभी भी हो सकता है हादसा

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। गांव नाभा से एयरपोर्ट स्टेशन को जाने वाली एयरफोर्स हाई ग्राउंड रोड पर एक व्यक्ति बिना नगर परिषद की मंजूरी के बिजली की हाई वॉल्टेज तार के नीचे शेड का निर्माण कर रहा है। जबकि भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड की ओर से अपनी हाई टेंशन तार के नीचे या आसपास किसी भी तरह का निर्माण करने की मंजूरी नहीं दी जाती है। इस हाई वोल्टेज तार की नीचे किए जा रहे निर्माण की सूचना मिलते ही नगर परिषद के कर्मचारियों ने निर्माण कार्य बंद करवा दिया था। लेकिन उसके आधे घंटे बाद उक्त व्यक्ति द्वारा निर्माण कार्य द्वारा शुरू कर लिया गया। जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि बिल्डरों व लोगों को नगर परिषद व सरकारी आदेशों की कोई परवाह नहीं है। या फिर नगर परिषद की लापरवाही के चलते धड़ल्ले से अवैध निर्माण किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

बता दें कि गांव नाभा के नजदीक एयर फोर्स स्टेशन के नजदीक से भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड की हाई वॉल्टेज तार निकल रही है। जिसके नजदीक किसी बिल्डर द्वारा हाऊसिंग प्रोजेक्ट बनाया जा रहा है और तारों के नीचे एक बड़ा शेड लेबर द्वारा बनाया जा रहा है। जहां लेबर द्वारा कोई भी सावधानी नहीं बरती जा रही है और शेड व तारों के बिच फासला भी बहुत कम है। जिस कारण कभी भी कोई हादसा हो सकता है। स्थानीय लोगों का कहना है की प्रशासन को हादसा होने से पहले ही कार्रवाई करनी चाहिए। ताकि किसी हादसे से बचा जा सके।
कोट्स:
हम तो शेड बना रहे हैं, जिसकी परमिशन की जरूरत नहीं है। बाकी निर्माण तारों के नीचे है इसके बारे में मौके जाकर ही बता पाऊंगा। मैं अभी बाहर हूं। -हरपाल सिंह, निर्माणकर्ता।
विज्ञापन

कोट्स:
बिजली की हाई टेंशन तार के नीचे किसी भी व्यक्ति का ना तो मंजूरी मिल सकती है और न ही किसी को निर्माण करने दिया जाएगा। यदि कोई व्यक्ति निर्माण कर रहा है तो उसके खिलाफ बनती कार्रवाई की जाएगी। कल ही टीम भेजकर मौका भी चैक किया जाएगा। -आरएस बैंस, एक्सईएन, पावरकॉम, जीरकपर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें