मोहाली। जालंधर के पीएपी में आयोजित ऑल इंडिया पुलिस गेम्स में पंजाब पुलिस टीम में चयनित मोहाली पुलिस की सीनियर कांस्टेबल दमनप्रीत कौर भंगू ने मेंबर इवेंट खेलते हुए फाइनल राउंड में मणिपुर पुलिस को हराकर स्वर्ण पदक जीता है। इसके साथ ही ओवरऑल फेंसिंग में देशभर से आई टीमों में भी उन्होंने दूसरा स्थान हासिल किया है। दमनप्रीत कौर भंगू मोहाली के पुलिस स्टेशन फेज-8 में ड्यूटी निभा रही हैं। उन्होंने बताया कि जब वह छठी कक्षा में थीं तो तभी से तलवारबाजी का खेल खेल रही हैं और इससे पहले पंजाब के मुख्यमंत्री की ओर से आयोजित पंजाब खेलों में प्रथम स्थान भी जीत चुकी हैं। दमनप्रीत कौर भंगू मूलरूप से श्री फतेहगढ़ साहिब के गांव हवारा कलां की रहने वाली हैं। संवाद