फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: लैंड पूलिंग नीति के खिलाफ सड़कों पर उतरी कांग्रेस, गमाडा दफ्तर पर दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। पंजाब की आप सरकार की लैंड पूलिंग पॉलिसी का कड़ा विरोध करते हुए सोमवार को कांग्रेस पार्टी ने गमाडा दफ्तर के बाहर रोष प्रदर्शन किया। पूर्व मंत्री बलबीर सिद्धू की देखरेख में किए प्रदर्शन में पहुंचे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के नेतृत्व में वरिष्ठ नेताओं समेत हजारों पार्टी कार्यकर्ता गमाडा कार्यालय के बाहर एकत्रित हुए। लैंड पूलिंग पॉलिसी के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर इसे तुरंत वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों से वड़िंग ने कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार द्वारा किसानों से उनकी कीमती जमीन लूटने का यह एक भद्दी चाल है। यह लैंड पूलिंग नहीं, बल्कि जमीन लूटने की पॉलिसी है। उन्होंने पूछा कि एक हजार गज के बदले एक एकड़ कीमती जमीन कौन देगा। इस बीच पार्टी ने मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन भी गमाडा प्रशासक को सौंपा। इसमें इस नीति को तुरंत वापस लेने की मांग की। इसमें कहा गया कि यह नीति पंजाब के लिए पर्यावरणीय और आर्थिक रूप से विनाशकारी साबित होगी। सिद्धू ने कहा कि मोहाली विधानसभा हलके में पड़ते गांवों के किसान किसी भी कीमत पर अपनी जमीनें नहीं देगें।
पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने कहा भगवंत मान सरकार लोगों को बेवकूफ बना रही है कि ये योजना स्वैच्छिक है, जबकि सच्चाई ये है कि इसमें लार नाम की क्लाॅज जोड़ी गई है। इसके जरिए सरकार जमीन जबरन ले सकती है। इस मौके पर एआईसीसी सचिव रविंदर दालवी, सुखपाल सिंह खैहरा, कैप्टन संदीप संधू, नवतेज चीमा, गुरकीरत कोटली, जसबीर डिम्पा, हरमिंदर गिल, कुलजीत नागरा, साधु सिंह धर्मसोत, गगनदीप सिंह बोबी, गुरशरण कौर रंधावा, मोहित महिंद्रा, राजवंत राय शर्मा, कुलदीप वैद, काका रणदीप नाभा, रणजीत सिंह जीती, मेयर अमरजीत सिंह सिद्धू भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें