फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब निकाय चुनाव : कांग्रेस ने मोहाली में 50 उम्मीदवारों की सूची जारी की 

Fri, 22 Jan 2021 12:19 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
मोहाली में कांग्रेस के उम्मीदवारों की सूची जारी करते स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिद्धू। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

नगर निगम चुनाव के लिए पंजाब की राजनीति गरमा गई है। शुक्रवार को पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलवीर सिंह सिद्धू ने मोहाली नगर निगम के लिए कांग्रेस के 50 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी। साथ ही उन्होंने दावा किया कि पार्टी सभी सीटों पर जीत हासिल करेगी। 

विज्ञापन


इस दौरान जब उनसे पूछा गया कि वह अपने मेयर पद के उम्मीदवार का नाम क्यों नहीं घोषित कर रहे हैं। तो उन्होंने जवाब दिया कि कांग्रेस एक तरीके से काम करती है। चुनाव के बाद पार्टी हाईकमान तय करेगी कि मेयर पद किसको दिया जाए। उन्होंने साफ किया कि वह साफ-सुथरी राजनीति करते है। शहर के विकास के लिए उन्होंने सारे प्रयास किए हैं। इससे पहले चर्चा थी कि सेहत मंत्री के भाई अमरजीत सिद्धू मेयर पद के उम्मीदवार हैं। 

विज्ञापन


कुलवंत ग्रुप अकाली दल की बी टीम
सेहत मंत्री ने शिअद से बर्खास्त कुलवंत ग्रुप पर दोबारा हमला किया। उन्होंने कहा कि यह अकाली दल की ही बी टीम है। अकाली नेता पार्टी के निशान पर चुनाव लड़ने से डर रहे हैं। ऐसे में वह इस तरह के तरीके अपना रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा जहां तक विकास की बात है तो वह कांग्रेस ने ही करवाया है। अकाली दल के सूबा प्रधान सुखबीर बादल ने केवल अपने कार्यकाल में घोषणाएं की लेकिन जमीन पर कुछ नहीं हुआ। दिल्ली बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन के बारे में उन्होंने कहा कि अब यह जन संघर्ष बन गया है। सभी लोग इससे जुड़ रहे हैं। जहां तक चुनाव की बात है  तो मतदान वाले दिन लोग आ जाएंगे।  

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें