फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव लड़ने के लिए कांग्रेस के पास मुद्दा नहीं : एनके शर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
लालड़ू। कांग्रेस पार्टी के पास आज काउंसिल चुनाव लड़ने के लिए कोई मुद्दा ही नहीं है। पिछले 4 वर्षों में पार्टी ने न तो कोई विकास कार्य करवाया है बल्कि पहले से चल रहे विकास कार्यों में रुकावट डालकर लोगों को बुनियादी सुविधाओं से वंचित रखा है। उक्त शब्द अकाली पार्टी से हलका विधायक एनके शर्मा ने शुक्रवार को अलग-अलग वार्डों में की चुनाव सभाओं को संबोधित करते हुए कहे।
विज्ञापन

विधायक ने शुक्रवार को गांव जलालपुर, हसनपुर, बस्सी, मगरा, डहर, आलमगीर, वार्ड नंबर 3, 4, 11,12, 13, 14, लालड़ू, लैहली, दप्पर, दप्पर कॉलोनी व घोलूमाजरा में एक के बाद एक चुनावी रैलियां कीं। इस दौरान उन्होंने कहा कि वह विकास कार्यों के आधार पर ही वह लोगों की कचहरी में जा रहे हैं। कांग्रेस झूठा प्रचार करके तरह-तरह के हथकंडे अपनाकर लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रही है लेकिन लालड़ू क्षेत्र में करवाए रिकॉर्ड तोड़ विकास कार्यों से ही अकाली दल के उम्मीदवारों की चुनाव मुहिम को भरपूर समर्थन मिल रहा है। एनके शर्मा ने शुक्रवार को उम्मीदवारों के दफ्तरों का उद्घाटन भी किया। इस मौके पर एनके शर्मा की पत्नी बबीता शर्मा, भाई परमिंदर शर्मा, मनजीत सिंह मलकपुर सहित अन्य उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें