कुराली। शहर में कांग्रेस पार्टी को नगर परिषद चुनाव में पूर्ण बहुमत मिला है। 17 वार्डों में से 9 पर कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवारों ने बाजी मारी है। जबकि 2 वार्डों पर शिरोमणि अकाली दल और 5 पर आजाद उम्मीदवार विजेता रहे हैं। वहीं, कुराली में एक वार्ड में जीत हासिल कर भाजपा भी खाता खोलने में कामयाब रही है।
जानकारी के मुताबिक वार्ड-1 से बतौर आजाद चुनाव लड़ने वाली शालू धीमान ने सीमा धीमान को बडे़ अंतर से हराकर दूसरी बार परिषद में जगह बनाई है। वार्ड-2 से कांग्रेस के भारत भूषण ने टिकट नहीं मिलने पर बतौर आजाद चुनाव लड़कर राजेश राठौर को, वार्ड-3 से अकाली दल की कर्मजीत कौर ने परमजीत कौर को, वार्ड-4 से भाजपा के लखवीर सिंह ने कांग्रेस के शिव वर्मा को, वार्ड-5 से कांग्रेस की शीला देवी ने आजाद उम्मीदवार दीपिका कालिया को, वार्ड-6 से सिटी कांग्रेस के प्रधान नंदीपाल बंसल ने अकाली दल के दविन्द्र ठाकुर को, वार्ड-7 से कांग्रेस की सोनू ने अकाली दल की कुलवंत कौर को, वार्ड-8 से कांग्रेस के रणजीत सिंह जीती पडियाला ने अकाली दल के रणजीत सिंह को, वार्ड-9 से आजाद उम्मीदवार भावना शर्मा ने कांग्रेसी की रेनू वर्मा को, वार्ड-10 से बहादुर सिंह ओके ने अकाली दल के गुरमेल सिंह पाबला को, वार्ड-11 से कांग्रेस के जसविंदर सिंह गोल्डी ने आजाद उम्मीदवार रणजीत सिंह को, वार्ड-12 से आजाद उम्मीदवार खुशवीर सिंह हैप्पी ने ‘आप’ के गुरपाल सिंह को, वार्ड-13 से अकाली दल की नवनीत कौर ने परविंदर कौर को, वार्ड-14 से रमाकांत कालिया ने अकाली दल के गुनदीप वर्मा को, वार्ड-15 से कांग्रेसी की उमा गौतम ने आजाद उम्मीदवार गगनदीप बंसल को, वार्ड-16 से आजाद उम्मीदवार जीता ने कांग्रेस के राजकुमार को और वार्ड-17 से आजाद उम्मीदवार सिमरन कौर ने कांग्रेस की रेखा वर्मा को पराजित किया है।