फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम सुधारेगा फेज-3बी1 के कम्युनिटी सेंटर की हालत

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। फेज-3बी1 स्थित लंबे समय से खस्ता हाल में चल रहे कम्युनिटी सेंटर को अब नगर निगम नए सिरे से बनाएगा। सरकार की ओर से हाथ खड़े करने के बाद वीरवार को हुई हाउस की बैठक में इस संबंधी प्रस्ताव पास किया गया। अब जल्द ही इस प्रस्ताव को निकाय विभाग से पास करवाकर काम शुरू करवाया जाएगा। जानकारी मेयर कुलवंत सिंह ने हाउस के सदस्यों को दी। वहीं पार्षद हरमनप्रीत सिंह प्रिंस ने इसके लिए उनका धन्यवाद किया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक फेज-3बी1 शहर के काफी प्राइम इलाकों में से एक है। यहां पर काफी पहले से कम्युनिटी सेंटर था लेकिन जब मोहाली जिला बना, उस समय जिला अदालत को कम्युनिटी सेंटर में शुरू किया गया था। काफी समय तक अदालत वहां पर चली। इसी बीच जब अदालत की बिल्डिंग बन गई तो उसे सेक्टर-76 में शिफ्ट कर दिया गया। शिफ्ट होने के बाद भी काफी समय तक इस पर अदालत का कब्जा रहा। कई बार हाउस की बैठक में यह मुद्दा उठाया गया। आखिर में जिला अदालत ने यह सेंटर मोहाली नगर निगम को सौंप दिया। इस सेंटर की हालत काफी खराब थी जिसे मरम्मत की जानी थी पर सरकार ने कहा कि वह इसे नए सिरे से बनाएगी। ऐसे में इस सेंटर का काम काफी समय तक लटका रहा। आखिर मेें अब सरकार ने अपने हाथ खड़े कर दिए हैं और अब यह साफ हो गया है कि नगर निगम ही इसे बनाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें