मोहाली। जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए हथियारों के सार्वजनिक प्रदर्शन पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। यह फैसला जिला मजिस्ट्रेट आशिका जैन ने शक्तियों का प्रयोग करते हुए सुनाया है। साथ ही हथियारों या हिंसा वाले गानों पर प्रतिबंध रहेगा। वहीं, सार्वजनिक समारोहों, पूजा स्थलों, शादी-पार्टियों और अन्य कार्यक्रमों में हथियार ले जाने और प्रदर्शित करने पर भी प्रतिबंध है। किसी भी समुदाय के खिलाफ नफरत भरे भाषण देने पर भी पाबंदी रहेगी। अगर कोई इन सामान्य और आदेशों का उल्लंघन करता पाया गया तो उसके विरुद्ध उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, यह आदेश जिले में 11 अप्रैल से लेकर 10 जून तक लागू रहेंगे।